- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में गुरुवार को रामपुरा की गडार (रास्ता) बीएसएनएल ऑफिस उनियारा के सामने का गिरदावर सत्येंद्र बागोरिया, हल्का पटवारी उनियारा अपूर्व माथुर ने सहित अन्य मौका टीम के साथ रास्ते में आ रहें खेत के खातेदारों के समक्ष जरीब एवं फीता चलाकर रास्ते की माप कर चूना डालकर चिन्हित कर सीमाज्ञान किया ।
साथ ही रास्ते में आ रहें अतिक्रमण का मौके पर उपस्थित किसान एवं नागरिकों के समक्ष चिन्हित कर सीमाज्ञान किया तथा मौका पर्चा रिपोर्ट तैयार कर उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर करवाए।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद चिरंजी लाल सैनी, धनराज सैनी, मांगीलाल सैनी, पूरण सैनी, विनोद सैनी, मनमोहन सैनी, महेन्द्र सैनी, मुकेश सैनी, लालू सैनी, जगदीश सैनी, मनोज सैनी, कन्हैयालाल सैनी आदि उपस्थित रहे।
- Advertisement -














































