लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा (दिल्ली) के राम नारायण साहू संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंद लाल साहू, नागपुर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. पी. गुप्ता मुंबई एव सभी सरंक्षक सलाहकार राष्टीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारियों की सहमती से उनियारा निवासी जगदीश साहू को युवा प्रकोष्ठ का कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनके नियुक्त होने पर टोंक जिले के पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। जगदीश साहू की नियुक्ति राज्य में अगस्त माह में जयपुर में होने वाले साहू समाज राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यकम को लेकर नियुक्ति की गई। इसे पूर्व संगठन में अतिरिक्त युवा राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में कार्य करते हुए उनके अनुभव कार्यकुशलता और पूरे देश में उनके व्यापक संपर्क होने के कारण उनकी नियुक्ति की गई है।उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। दो दिवसीय अधिवेशन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर करेंगे। इस आयोजन में देश विदेश के समाज बंधु ,मंत्री, विधायक, सांसद , राज्यो के पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने जगदीश साहू के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है ।














































