पौधारोपण की शुरुआत अपने घर से हर व्यक्ति करें,पर्यावरण को बनाएं स्वच्छ-मंत्री जोराराम कुमावत

0
173
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

केसरीमल मेवाड़ा

माण्डलगढ़। प्रदेश में हर व्यक्ति अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं रखने में अपनी ओर से महती भूमिका निभाएं। प्रदेश में गोपालन पर मिलने वाली लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने,दुग्ध व्यवसाय से जुड़ने,नाडी, तालाब,जोहड़,बावड़ियों का संरक्षण कर पेयजल को संरक्षित अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा,उप जिलाप्रमुख शंकरलाल गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों को जालेश्वर तालाब पर आयोजित वन्दे गंगा समारोह में सरोवर की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की व जालेश्वर तालाब की पाल पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी मनमोहन शर्मा,बीडीओ संगीता व्यास,पालिकाध्यक्ष संजय डांगी,अधिशासी अधिकारी भानुप्रताप सिंह,तहसीलदार बसन्त पांडे,पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल विश्नोई सहित अन्य अधिकारी-कार्मिक मौजूद रहे। माण्डलगढ़ पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन मंत्री कुमावत के सानिध्य में पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में जिले में क्रियान्वित राज्य सरकार की योजनाओं की प्रोग्रेस के बारे में विभागवार जानकारी ली एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। पंचायत समिति प्रधान जितेंद मुंदड़ा, बीडीओ संगीता व्यास द्वारा राजस्थानी पगड़ी,माण्डलगढ़ दुर्ग की तस्वीर,फूल माला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। मंत्री कुमावत द्वारा पंचायत समिति परिसर में पीपल का पौधारोपण किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here