अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का 13- वां जयपुर ज़िला सम्मेलन सम्पन्न

0
179
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

– तहजीबुन जिला अध्यक्ष और कंचन माहेश्वरी बनी जिला सचिव ।
– महिलाओं के विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन की रूप-रेखा तय की।
-नशे के खिलाफ़, बेरोज़गारी, पुलिस थानों में व्याप्त अराजकता और गुंडागर्दी, साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ़, सबको राशन पूरा राशन सहित अनेक प्रस्ताव पारित किये गये।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का 13- वां जयपुर ज़िला सम्मेलन आज पार्वती रोजड़ा नगर,शास्त्री नगर जयपुर में सम्पन्न हुआ।
संगठन की वरिष्ठ दिवंगत साथी के सम्मान मे सम्मेलन स्थल का नाम पार्वती रोजड़ा नगर रखा गया।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुये राज्य अध्यक्ष कमला मेघवाल ने राज्य और जयपुर में बढ़ रही महिला हिंसा पर चिंता व्यक्त और संगठन को मजबूती के साथ इसके खिलाफ आवाज उठाने की मांग की।
सम्मेलन में महिलाओं के विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन की रूप-रेखा तय की गई। साथ ही जयपुर जिले में महिला समिति के संगठन का व्यापक विस्तार करने का फ़ैसला लिया गया।
सम्मेलन में शहर की कच्ची बस्तिओं और शैक्षणिक परिसरों के आसपास फैलते नशे के खिलाफ़, बेरोज़गारी, पुलिस थानों में व्याप्त अराजकता और गुंडागर्दी, साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ़, सबको राशन पूरा राशन सहित अनेक प्रस्ताव पारित किये गये।
सम्मेलन ने सर्वसम्मति से सईदा , सुल्ताना, ज्ञानी देवी और कुसुम साईंवाल को संरक्षक मंडल में चुना गया।
जनवादी महिला समिति के तेरहवें जिला सम्मेलन को एनएफआईडब्ल्यू की राष्ट्रीय महासचिव निशा सिद्धू ने बधाई संदेश देते हुये वर्तमान सांप्रदायिक हालात पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुये सभी महिला संगठनों को एक साथ मिलकर संघर्ष करने की जरूरत पर जोर दिया।
संगठन की राज्य महासचिव डॉ.सीमा जैन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा-आरएसएस सरकार को घोर महिला विरोधी सरकार को बताते हुये कहा कि यह वही सरकार है जिसन बिलकिस बानो के सामूहिक बलात्कार करने वालों को जेल से सजा माफी करते हुए रिहा किया। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही मनुवादी व्यवस्था को लागू करते हुये महिलाओं को और पीछे धकेलना चाहती है।
जिला सम्मेलन को जमाते इस्लामी हिंद की महिला विंग की नेत्री सबीहा परवीन, जनवादी नौजवान सभा के जिला सचिव रितांश आजाद, सीटू से सुमित्रा चोपड़ा एसएफआई के विक्रम नेहरा और एनएफआईडब्ल्यू की मीनाक्षी वर्मा ने संबोधित किया।
जिला सम्मेलन की अध्यक्षता सईदा, ज्ञानी देवी, रिजवाना और सुल्ताना के अध्यक्ष मंडल ने की।
सम्मेलन की शुरुआत में पहलगाम में आतंकी हमलों के शिकार और विमान हादसे के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सम्मेलन में कंचन माहेश्वरी ने संगठन की पिछले तीन साल की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
रिपोर्ट पर बहस में बीस साथियों ने भाग लिया।
रिपोर्ट पर बहस के जबाव के बाद सर्वसम्मति से रिपोर्ट को पारित किया गया।
सम्मेलन में 21 सदस्य जिला कमेटी का चुनाव किया गया।
जिसमें अध्यक्ष तहजीबुन, सचिव कंचन महेश्वरी और कोषाध्यक्ष मनीषा वर्मा सहित 11 सदस्य सचिव मंडल चुनाव गया।
तीन उपाध्यक्ष उमा यादव, शोभा , रिजवाना और तीन संयुक्त सचिव पिंकी, शबनम और शिवानी वर्मा।
संतोष रोजड़ा और लीला वर्मा को सचिव मंडल सदस्य चुना गया। जिला कमेटी के सदस्य के रूप में रईसा, अख्तरी, सोनू, रेशमा, संतोष ढीकिया, नीरू, परमेश्वरी, रेखा आदि।
सम्मेलन का संचालन संतोष रोजड़ा ने किया।
सम्मेलन के अध्यक्ष मंडल की ओर से सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here