कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता की राज्य स्तरीय सेमिनार  हुआ संपन्न

0
157
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, आगामी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर गहन किया विचार-विमर्श

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) कोविड-19 प्रबंधन में पूरे विश्व के लिए रोल मॉडल बने भीलवाड़ा की धरती पर आज एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ। कोरोना वॉरियर्स नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्रिकेट प्रतियोगिता की राज्य स्तरीय सेमिनार सूर्य महल, शास्त्री नगर में मुख्य संरक्षक दिनेश सोनी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस सेमिनार में प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और आगामी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर गहन विचार-विमर्श किया। प्रतियोगिता के सचिव फरीद मोहम्मद रंगरेज ने बताया कि कोरोना काल में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले विभाग के शहीद अधिकारियों और कर्मचारियों की स्मृति में यह क्रिकेट प्रतियोगिता भीलवाड़ा द्वारा 2021 में शुरू की गई थी।

इसके बाद से यह अनवरत जारी है, जिसका पांचवां संस्करण 2024 में जयपुर में आयोजित हुआ था। इस साल, प्रतियोगिता का अगला पड़ाव अजमेर में अक्टूबर माह में संभावित है। सेमिनार में कमेटी ने इस बात का संकल्प लिया कि आगामी प्रतियोगिता कठोर नियमों और सही तरीके से संपन्न की जाएगी। विभिन्न जिलों से पधारे प्रतिनिधियों ने अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। इनमें चित्तौड़गढ़ से मुकेश खंडेलवाल, बाड़मेर से अनिल पवार, टोंक से विकास वैष्णव, राजसमंद से इंद्रजीत सिंह एवं मुकेश आमेटा, उदयपुर से गौरव सिंह राठौड़, प्रशांत सोनी एवं हंसराज मीणा प्रमुख थे। अजमेर से आयोजन समिति के नरेंद्र कुमार रेगर और अशोक ढाका ने भी इसमें हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में इंसाफ खान और सिराज खान का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here