शराब के ठेके को लेकर तीसरे दिन भी विरोध जारी

0
667
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आबकारी विभाग की सद्बुद्धि के लिए रामायण पाठ का निरन्तर पाठन

शहर के दिल्ली दरवाजा स्तिथ शराब के ठेके को लेकर लोगों का तीसरे दिन भी विरोध जारी रहा। आबकारी विभाग की सद्बुद्धि के लिए लोगों ने शांति पूर्वक रामायण पाठ का निरंतर पाठ किया जा रहा है।
ठेके के विरोध के समर्थन में दिल्ली दरवाजे के सैनी समाज समेत, बघेल समाज, कोली समाज, ब्रामण समाज भी अपना समर्थन देने पहुचे। शुक्रवार को लोगों का एक प्रीतिनिधि मंडल देवा सैनी पार्षद के नेतृत्व में श्रीमान कलेक्टर महोदय से मिला। जहां से आश्वासन मिला कि यदि ठेका विधालयो से उचित दूरी के मापदण्ड अनुरूप नहीं है तो ठेके को वहां से स्थान्तरित कर दिया जाएगा।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर नक्शा नवीस द्वारा ठेके से विधालयो की दूरी मापी गई जो तय मापदंड से काफी कम है।
अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही कलेक्टर महोदय उक्त मामले की जाच कराके उचित कार्यवाही करेंगे।
वही लोगों का आरोप है कि य़ह ठेका गोवर्धन गेट के नाम से संचालित है जो आबकारी विभाग की मिलीभगत से नियम के विरुद्ध दिल्ली दरवाजे मे स्थित है, हालांकि आबकारी विभाग द्वारा इस सन्दर्भ मे कोई ज़वाब नहीं दिया है।
फ़िलहाल लोगों को कलेक्ट्रेट के फैसले का इंतजार है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here