करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन

0
238
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लंदन/ मुंबई । फिल्म तारिका करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का आज इंग्लैंड में निधन हो गया। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।  वहीं सांसद कंगना रनौत ने एक पोस्ट डालकर बताया कि संजय कपूर पोलो खेल रहे थे अचानक एक मधुमक्खी उनके मुंह में घुस गई, मधुमक्खी ने डंक मारा जिससे श्वांस नली  सूज गई और उन्हें हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई।

बड़े बिजनेसमैन थे संजय कपूर आपको बता दें कि संजय कपूर इंग्लैंड में बड़े कारोबारी के तौर पर जाने जाते थे और करिश्मा कपूर से तलाक के बाद उन्होंने दूसरा विवाह भी कर लिया था। सोना कॉमस्टार को-फाउंडर और वाइस प्रेसिडेंट रहे संजय कपूर ने यह कारोबार अपने दम पर खड़ा किया था।

करिश्मा कपूर के घर पहुंचे कई फिल्म स्टार

तलाक के बाद करिश्मा कपूर का संजय कपूर से कोई रिश्ता नहीं था लेकिन उसके बावजूद संजय कपूर की मौत की जानकारी मिलने के बाद कई फिल्म स्टार और अभिनेता अभिनेत्रियां उनके घर पहुंचे। संजय कपूर के दो बच्चियों करिश्मा कपूर के पास ही है करिश्मा कपूर ने अभी तक शादी नहीं किया जबकि संजय कपूर ने दूसरी शादी कर ली थी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here