सीबीएन टीम ने चित्तौड़गढ़ मेंअवैध अफीम सहित तस्कर को गिरफ्तार

0
176
- Advertisement -

 नरपतखेड़ी फ्लाईओवर के पास एक मोटरसाइकिल से 2.170 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद कर वाहन सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कोटा/चित्तौडगढ़ । राजस्थान में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के अपने सतत प्रयासों के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.) राजस्थान ने अवैध अफीम जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्यवाही  नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) के मार्गदर्शन में की गई। उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) नरेश बुन्देल ने बताया की केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.) चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों ने दिनांक 13 जून को चित्तौड़गढ़ जिले में नरपतखेड़ी फ्लाईओवर के पास एक मोटरसाइकिल से 2.170 किलोग्राम अवैध अफीम जप्त कर वाहन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

 नरेश बुन्देल ने बताया कि सीबीएन को एक गुप्त सुचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल में अवैध अफीम छिपाकर ले जा रहा है। इस पर कार्यवाई करते हुए सी.बी.एन. चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों की एक टीम ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखकर वाहन की पहचान कर बाइक चला रहे व्यक्ति को रोका ओर बाइक में छिपाकर रखी गई 2.170 किलोग्रामअफीम बरामद की गई। उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद अफीम और बाइक को एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है ओर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here