अज्ञात चोरों ने मकान में चोरी की वारदात को दिया अंजाम 

0
256
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

मकान में रखे आभूषण और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ,

पीड़ित नें कुंवारिया थाने पर दी चोरी की रिपोर्ट,

रिपोर्ट के आधार पर कुंवारिया थाना पुलिस जुटी जांच में,

कुंवारिया थाना इलाके के सिमाल गांव का है मामला,

गौतम शर्मा
राजसमंद। ज़िले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के सिमाल गांव से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे कीमती आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।वारदात का खुलासा सुबह हुआ, जब पीड़ित परिवार ने घर का सामान बिखरा पाया और अलमारी टूटी हुई मिली।
चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पीड़ित के साथ मिलकर कुंवारिया थाने पहुंची। पीड़ित लादूलाल ने थाने में चोरी की लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। कुंवारिया थाना पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गांव में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है,फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here