लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मकान में रखे आभूषण और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ,
पीड़ित नें कुंवारिया थाने पर दी चोरी की रिपोर्ट,
रिपोर्ट के आधार पर कुंवारिया थाना पुलिस जुटी जांच में,
कुंवारिया थाना इलाके के सिमाल गांव का है मामला,
गौतम शर्मा
राजसमंद। ज़िले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के सिमाल गांव से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे कीमती आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।वारदात का खुलासा सुबह हुआ, जब पीड़ित परिवार ने घर का सामान बिखरा पाया और अलमारी टूटी हुई मिली।
चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पीड़ित के साथ मिलकर कुंवारिया थाने पहुंची।