दिव्यांगों को राजस्व राज्य मंत्री ने वितरित की व्हीलचेयर

0
150
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

33 दिव्यांगों को उपलब्ध करवाई गई निशुल्क व्हीलचेयर

मनीष पारीक
डिडवाना, नावां। कुचामन जिले के नावा शहर के जाबदी नगर रोड़ पर स्थित पगल्या वाले बाबा धाम पर महंत रामेश्वर लाल के सानिध्य में निःशुल्क दिव्यांग व्हीलचेयर का वितरण किया गया। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता सेवा समिति जयपुर एवं पगल्या वाले बाबा धाम के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क व्हीलचेयर वितरण शिविर का शुभारंभ राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के द्वारा दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरण कर किया गया । व्हीलचेयर पाकर दिव्यांगों के चेहरों पर खुशी के भाव देखे गए। पगल्या वाले बाबा धाम सेवा समिति द्वारा मंदिर विकास के लिए लगभग एक करोड़ रुपए स्वीकृत करने के लिए मंत्री चौधरी का आभार व्यक्त किया गया। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा 33 दिव्यांगों को निशुल्क व्हीलचेयर दी गई साथ ही बताया कि कम सुनने वाले,प्लास्टिक का पैर ,हाथ लगाने वालों के लिए भी समिति निशुल्क व्यवस्था करती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here