राजाखेड़ा के समोना गांव में पुलिसकर्मी के साथ महिलाओं ने की हाथापाई

0
548
- Advertisement -

, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, एक मामले में आरोपियों की तलाश के लिए गई थी पुलिस

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुनेश ठाकरे ब्यूरो चीफ धौलपुर

धौलपुर।  जिले के राजाखेड़ा में एक पुलिसकर्मी के साथ महिलाओं द्वारा हाथापाई करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना आज रविवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि आज रविवार शाम थाने से एक पुलिस टीम मुकदमा में फरार आरोपियों की तलाश करने तथा अवैध कार्य, हथियार शराब वगैरा के बारे में तलाश करने करने के लिए बाबूलाल हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में इलाका में गई थी जहां समोना गांव में आरोपी छोटू ठाकुर को तलाश किया तो इसी दरमियान सूचना मिली कि कटेलिया का पुरा के नीचे खार में हथियारों की सप्लाई हो रही है। इस सूचना पर जवान वहां पहुंचे तो पुलिस को देखकर के कुछ लोग सभी दिशाओं में भागे जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो एक व्यक्ति कटेलिया का पुरा की बस्ती में चला गया जिसका पीछा जगबीर कांस्टेबल कर रहा था जिसको वहां पर पकड़ा तो वहां पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने उसको छुड़ाने के लिए कांस्टेबल के साथ राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर दी। जब मामले की सूचना थाने पर मिली तो अतिरिक्त जाप्ता लेकर के समोना पहुंचा। जहां से राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने वाली तीन महिलाओं गुड़िया पत्नी सोनू, पूर्ण देई पत्नी भोजाराम, मीना पत्नी बंटू निवासी समोना को एवं तीन पुरुषों देवकीनंदन पुत्र हाकिम सिंह निवासी सोमली, अल्लाह बख्श पुत्र कल्लन खां निवासी नेमदादा तथा खूबी राम पुत्र जसराम कोली निवासी ढूंढ का पुरा थाना दिहोली हाल मनिहार गली राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल जगबीर की तरफ से राज्य कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रकरण पृथक से पंजीबद्ध किया गया है।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला सिविल ड्रेस में पुलिस जवान की टी-शर्ट को पड़कर खींच रही है वहीं दूसरी महिला हाथ में पत्थर लिए जवान की ओर दौड़ती नजर आ रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here