लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
धौलपुर से मुनेश धाकरे की रिपोर्ट
धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र पुराने शहर में बकरीद का खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घर में मौजूद महिला पुरुष एवं बच्चों ने भाग कर जान बचाई। ब्लास्ट से मकान की छत एवं दीवारों के चिथड़े चिथड़े उड़ गए हैं। मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया है। आग हादसे में पीड़ित परिवार का घरेलू सामान जलकर भस्म हो गया है
जानकारी के मुताबिक 39 वर्षीय जफर पुत्र जान मोहम्मद के परिवार में बकरीद के मौके पर गैस सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने की वजह से आग लग गई। सिलेंडर के पाइप में आग लगने के दौरान घर के सभी लोग बाहर निकल गए। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिससे मकान की छत के चिथड़े चिथड़े उड़ गए। दीवारों में कारे आ गई। घर में रखी स्कूटी सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। ब्लास्ट के बाद आग लगते ही स्थानीय लोगों ने स्वयं के स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किये। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच गई । करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग बुझाया गया।आग हादसे में मकान मालिक जफर के पैर भी झुलस गए।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हरिनारायण ने बताया पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।
मोहल्ले में मच गया हड़कप
मकान में सिलेंडर से ब्लास्ट होने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पड़ोसी लोगों ने दूर-दूर तक मकान को खाली कर दिया था। लोग मकान को छोड़कर घरों से बाहर निकल गए। पुराने शहर में अफरा तसफरी का माहौल बन गया। आग कंट्रोल होने के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।















































