राज्यमंत्री लखावत की पत्नी के निधन पर शोक प्रकट कर करने पहुंची उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी 

0
130
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राकेश शर्मा

रियाँबड़ी( नागौर)। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) एवं पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत की धर्मपत्नी रतन कंवर के निधन के बाद उनके पैतृक गांव टेहला में प्रदेशभर से जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शोक प्रकट करने पहुंच रहे हैं । इसी कड़ी में आज उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी राज्यमंत्री लखावत के पैतृक गांव टेहला पहुंची और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की । गौरतलब है कि रतन कंवर पिछले कुछ समय से अवस्थ चल रहीं थी और उनका इलाज अजमेर के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था । इलाज के दौरान तबीयत अधिक बिगड़ बिगड़ जाने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली उनके निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव टेहला में किया गया था ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here