लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सलूंबर । जिले के सेमारी उपखण्ड क्षेत्र के सदकडी-भोपाफला गांव निवासी स्वर्गीय राहुल मीणा सेमारी तहसील कार्यालय में सूचना सहायक के पद पर कार्यरत थे,जिनकी सेमारी भीमसागर तालाब किनारे मुख्य मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा हत्या की गई थी,जिनकी आज दिनांक 4 जून के दिन प्रथम पुण्यतिथि के दौरान सदकड़ी भोपाफला चौराहे पर एक पीपल का वृक्ष ट्री गार्ड लगाकर एवं राहुल मीणा के नाम से बोर्ड का अनावरण किया गया
जहां स्वर्गीय राहुल के माता पिता दादा दादी व पत्नी व भाई बहन बच्चो व परिवार सहित समस्त ग्रामीणों ने राहुल मीणा को याद करते हुए नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की,बोर्ड अनावरण के दौरान समस्त सरपंच वार्ड पंच गड़ा गमेती एवं समाज के समस्त कलासुआ परिवार व रिस्तेदार मौजूद रहे,राहुल मीणा की स्मृत्ति में चौराहे पर पीपल का पेड़ लगाकर एवम बोर्ड का अनावरण कर चौराहे को राहुल मीणा कलासुआ के नाम से जाना जाएगा और उन्हें हमेशा स्मरण किया जाएगा,बताया कि देव वृक्ष पीपल का पेड़ छायादार व भरपूर ऑक्सीजन प्रदान करने वाला होता है जिससे समस्त जीव प्राणियों को ऑक्सीजन मिलती रहे,उपस्थित समस्त ग्रामीणों ने स्वर्गीय राहुल मीणा की आत्म शांति को लेकर कामना की।














































