मिट्टी ढहने से अधेड़ व्यक्ति की मौत, बकरी चराने गया था अधेड़

0
177
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

वीरेंद्र रावत क रिपोर्ट

धौलपुर। जिले के नादनपुर थाना इलाके के तिलऊआ गांव में मंगलवार को एक अधेड़ के ऊपर मिटटी की ढाय गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक बकरियों को चराने गया था,उसी समय यह हादसा हो गया।पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय बिज्जो पुत्र टिन्नू  कश्यप मंगलवार को बकरियां चराने के लिए तिलऊआ गांव के पास बहने वाली नदी के किनारे गया था। इस दौरान कुछ बकरियां पास की मिट्टी खदान की ओर चली गईं। बकरियों को वापस लाने के लिए जब बिज्जो खदान की ओर गया। तभी अचानक उसके ऊपर मिट्टी की ढाय गिर गई। जिससे वह उसमें दब गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बिज्जो को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के बाद शव का पोस्टमार्टम कर दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here