हंस फाउंडेशन द्वारा धौलपुर के मझौआ गांव में निशुल्क फलदार पौधे वितरित

0
86
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धौलपुर, राजस्थान: धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड स्थित मझौआ गांव में हंस फाउंडेशन, नई दिल्ली के हंस लोक आश्रम द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत निशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया गया। भोले जी महाराज और मंगला माताजी द्वारा संचालित यह फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है।
फाउंडेशन के प्रचारक सोनू पुजारी ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक करीब 700 फलदार पौधों का वितरण किया जा चुका है। संस्था का मुख्य लक्ष्य ‘हर घर फलदार पौधे’ लगाना है, ताकि बिना किसी शुल्क के प्रत्येक परिवार को ताजे और शुद्ध फल उपलब्ध हो सकें।
संस्था के सेवक रघुवीर सिंह और अमरेश देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि हंस फाउंडेशन पूरे भारत में निवास कर रहे किसानों को फलदार पौधे उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। उनका मानना है कि इससे न केवल किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि उन्हें बाजारों में मिलने वाले कीटनाशक युक्त फलों से भी मुक्ति मिलेगी, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी और लोगों को अपने ही आंगन में उगे ताजे फलों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। हंस फाउंडेशन की यह मुहिम पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here