विधायक राजेंद्र गुर्जर ने जन समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

0
206
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने अपने टोंक स्थित विधायक कार्यालय पर नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवाया गया। रूपवास पंचायत के संग्रामपुरा, रूपपुरा पंचायत के कल्याणपुरा,सुरेली पंचायत के सूरज्या भैरू व कुंडेर के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर रखवानें, बेरोजगार युवाओं ने शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में योगा टीचर की भर्ती निकालने, खेलनिया में रैगर मौहल्ले में नया ट्रांसफार्मर रखवाने, बरड़ा में झीगरा डलवाने, रूपवास से संग्रामपुरा गांव तक डामरीकरण सड़क बनवाने, ककोड़ में तालाब की पाल का सौंदर्यकरण करवाने, मोहम्मदगढ़ के विजयगढ़ में क्षतिग्रस्त बिसलपुर पेयजल लाइन को सही करवाने सहित विधानसभा क्षैत्र के अन्य विभिन्न गांवो से आए ग्रामीणों ने बिसलपुर पेयजल परियोजना के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करवाकर पानी उपलब्ध करवाने,अतिक्रमण हटवाने,डामरीकरण व ग्रेवल सड़क आदि समस्याओं से अवगत कराया ।

जिस पर विधायक गुर्जर ने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करतें हुए आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा जनता की समस्या का समाधान करवाना ही उनकी प्राथमिकता हैं। इस दौरान ककोड़ मंडल अध्यक्ष पद की पुन: जिम्मेदारी सौंपने पर महावीर गुर्जर लक्ष्मीपुरा द्वारा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ विधायक का 11 किलों की माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक गुर्जर टोंक स्थित आवास पर जनता दरबार लगाकर नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here