राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का भाजपाइयों ने किया भावभीना स्वागत

0
249
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विनोद सेन

भीलवाड़ा । राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के दो दिवसीय प्रवास हेतु भीलवाड़ा आगमन पर स्थानीय सर्किट हाउस में चित्तौड़गढ़ सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं विधायक उदयलाल भडाना, गोपाल खंडेलवाल, लादूलाल पीतलिया, महापौर राकेश पाठक, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर के सानिध्य में भाजपाइयों द्वारा भावभीना स्वागत किया गया।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के प्रथम बार भीलवाड़ा आगमन पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने समस्त भाजपा जिला संगठन की ओर से स्वागत करते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों का उनसे परिचय कराया। राज्यपाल महोदय ने सहज और सरल अंदाज में सभी से वार्ता कर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर बाबूलाल आचार्य, मंजू चेचाणी, प्रहलाद त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, गोपाल तेली, ललित अग्रवाल, महावीर समदानी, मनोज बुलानी, अजय नौलखा, पूरण डीडवानिया, इमरान कायमखानी, कुलदीप शर्मा, मंजू पालीवाल, मनीष पालीवाल, पीयूष डाड, घनश्याम सिंघीवाल, अशोक तलाइच, मीनाक्षी नाथ, मुकेश चेचाणी, आकाश मालावत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here