जानलेवा हमले में युवक घायल

0
106
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई पंचायत मुख्यालय पर बीते शुक्रवार रात को किए गए जानलेवा हमले में एक युवक घायल हो गया ।घायल को जिला मुख्यालय स्थित सहादत चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया है ।जानकारी के अनुसार पलाई स्थित विधुत निगम के ग्रिड स्टेशन पर विनोद कुमार पुत्र राधेश्याम सैनी निवासी हुकमपुरा ठेकेदार के माध्यम से कार्य करता है ।जो शुक्रवार रात को रात्री को ग्रिड स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात था ।

उसका भाई विजयकुमार सैनी उसका खाना लेकर आया था कि ग्रिड स्टेशन के सामने बोसरिया निवासी विनोद कुमार एवं आत्माराम पुत्रान किशनलाल जाट सहित अन्य लोगो ने विजयकुमार सैनी पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया ।आसपास के लोगों द्वारा बीचबचाव कर घायल को उनियारा चिकित्सालय उपचार के लिए पहुंचाया एवं पुलिस को सूचना दी ।जिस पर ए एस आई रतनलाल मीणा ने मय जाप्ते के मौके पर पहुंच घायल का मेडिकल एवं प्राथमिक उपचार कराया लेकिन युवक के गम्भीर चोटें आने से उसे जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया ।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here