आरम्भ सेवा संस्थान द्वारा बाल सुधार गृह में विश्व तंबाकू दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

0
256
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

संस्थान अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल ने तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से कराया अवगत

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) विश्व तम्बाकू दिवस 31 मई के उपलक्ष में आरंभ सेवा संस्थान भीलवाड़ा द्वारा पालड़ी रोड स्थित बाल सुधार गृह में कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल ने वहां भर्ती बाल आपचारियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया व विभिन्न गतिविधियां करवाई और इनसे होने वाली बीमारियों की जानकारी दी।

नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और नशा मुक्त जीवन का संकल्प दिलाया कार्यक्रम के पश्चात सभी को अल्पाहार का वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीक्षक गौरव चतुर्वेदी, केयर टेकर वीरेंद्र सिंह और निर्देशक धर्मराज थे। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल के साथ कुलदीप सिंह, सौरभ व्यास और देवेंद्र नौलखा मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here