लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र शर्मा जती
भरतपुर। भरतपुर में अखिल भारतीय मानव सेवा संस्थान द्वारा डॉ. कुसुम शर्मा हॉस्पीटल भरतपुर पर एडवोकेट कृष्ण कुमार दुवे की अध्यक्षता में व डॉ. शेखर शर्मा के सानिध्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ब्राहमण सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. लोकेश शर्मा व डॉ. कुसुम शर्मा थी। विशिष्ठ अतिथि अरबन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष योगेश शर्मा लाला, जसवंत दारापुरिया, डॉ. हर्षवर्धन दुवे, डॉ. ईशा शर्मा, डॉ. रेनू शर्मा, मनिका शर्मा, मंथिका शर्मा, चेतन शर्मा थे।
कार्यक्रम की शुरूआत सभी अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के सामने दीप प्रज्जवलित कर की गई। कार्यक्रम के जिला संयोजक युवान शर्मा थे।
राजस्थान सरकार द्वारा अधिवक्ताओं का राजकीय सेवा में चयन होने पर एडवोकेट उमाशंकर शर्मा विशेष लोक अभियोजक डकैती कोर्ट, एडवोकेट ऋषिपाल सिंह लोक अभियोजक एडीजे कोर्ट द्वितीय, एडवोकेट धर्मेन्द्र सिंह लोक अभियोजक कोर्ट तृतीय, एडवोकेट गिरीश चतुर्वेदी आदि का सम्मान मुख्य अतिथि डॉ. लोकेश शर्मा व डॉ. कुसुम शर्मा ने साफा बांधकर, फूलों का हार पहनाकर व प्रतीक चिंह देकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में हाल ही में चयनित लोक अभियोजकों एवं बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएॅ अभिव्यक्त कीं उन्होंने कहा कि हमें आशा ही नहीं अपितु दृढ विश्वास है कि ये सभी अपने कर्म का निष्ठापूर्वक निवर्हन करते हुए समर्पित भाव से न्याय व्यवस्था की मजबूती और पीडितों के लिए सच्चे न्याय की संकल्पना को पूरा कर हम सभी को गौरवान्वित करेंगे एवं वरिष्ठ साहित्यकार छीतर बाबा, नेकराम नेक ने अपनी अपनी कविताएॅ सुनाई। सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। सभी अधिवक्ताओं की भरपूर प्रशंसा की व शुभार्शीवाद दिया।
इस कार्यक्रम में दिव्यांश गुर्जर मलाह, अजय शर्मा, सुरेश शर्मा, कन्हैया, रवि, दीपक, राकेश कुक्कू, महेश कटारा, बॉबी, सीमा राजपूत, दिव्या, पुष्पलता आदि लोग उपस्थित थे। संचालन राष्ट््रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुन्दर कटारा ने किया व आभार व्यक्त युवान शर्मा ने किया।













































