गूंजेंगे श्याम बाबा के जयकारे, निकलेंगी निशान यात्रा,जमेगा भक्ति का रंग 

0
151
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शास्त्रीनगर स्थित श्री श्याम मंदिर का 28वां वार्षिकोत्सव कल मनाया जाएगा

भीलवाड़ा, (विनोद सेन) धर्मनगरी भीलवाड़ा के लाखों भक्तों की आस्था के केन्द्र बने शास्त्रीनगर सी सेक्टर पार्क स्थित श्री श्याम मंदिर का 28वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। श्री श्याम मंदिर सेवा मण्डल समिति द्वारा भक्ति से ओतप्रोत विविध आयोजनों के माध्यम से श्याम बाबा की आराधना कर अपनी श्रद्धा-भक्ति उनको समर्पित की जाएगी। आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशेष सजावट व आकर्षक रोशनी की गई है। वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्याम बाबा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

मंदिर परिसर में भी फूलों से भव्य सजावट की जाएगी। वार्षिकोत्सव पर सुबह 7.30 बजे काशीपुरी स्थित श्री श्याम मंदिर से सी सेक्टर स्थित श्री श्याम मंदिर तक श्री श्याम निशान यात्रा निकाल श्याम बाबा के श्रीचरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए जाएंगे। इस निशान यात्रा में भीलवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत श्याम बाबा के भक्तगण बड़ीसंख्या में शामिल होंगे। रात 8 बजे से प्रभु इच्छा तक श्याम मंदिर परिसर में विशाल भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इस भजन संध्या में मशहूर भजन गायक जयपुर के आयुष सोमानी एवं पानीपत के आशु वर्मा श्याम बाबा की भक्ति के विभिन्न रंगों से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाएंगे।

इस भजन संध्या में हजारों श्याम बाबा भक्तों के उमड़ने की संभावना को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए है। वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए है। गौरतलब है कि हर वर्ष 30 मई को होने वाला श्री श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव भीलवाड़ा के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शुमार हो चुका है। इस वार्षिकोत्सव के मौके पर श्री श्याम बाबा के प्रति अपनी भक्ति व आस्था का इजहार करने के लिए देश के ख्यातनाम भजन गायक आकर प्रस्तुतियां देते रहे है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here