राजस्थान टॉप रहने पर शिक्षा विभाग द्वारा छात्रा का साफा पहनाकर किया अभिनंदन

0
77
- Advertisement -

आरबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में तारानगर के गाजुवास की बेटी हंसिका सहारण रही टॉप

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिँह राठौड़ ने वीसी के माध्यम से छात्रा को दी बधाई

खबर चूरू के तारानगर से

तारानगर :- तारानगर के निकटवर्ती गाँव गाजुवास की बेटी हंसिका सहारण ने आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.67 % अंक प्राप्त कर राजस्थान टॉप कर पूरे राजस्थान में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा के टॉप रहने पर विद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता रतनसिँह राठौड़, सीबीइओ बबलेश शर्मा सहित शिक्षा विभाग व ग्रामीणों ने छात्रा का साफा पहनाकर सम्मान किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिँह राठौड़ ने वीसी के माध्यम से छात्रा हंसिका को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था प्रधान ओमप्रकाश सहारण ने इस सबका श्रेय माता पिता व विद्यालय स्टाफ का बताया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here