लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह
श्रीगंगानगर। के गजसिंहपुर की ग्राम पंचायत थांदेवाला में भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा आज कार्यकर्ता जोड़ों अभियान व कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सुनील आजाद ने बताया की संगठन के आदेश अनुसार हर तहसील पर दो जगह बैठक आयोजन किया जाएगा जिसमें संगठन में नऐ कार्यकर्ता को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जायेगा पदाधिकारियों ने किसानों की मांग पानी, नशा, पर्ची सट्टा आदि को लेकर अपने विचार दिये और बताया की समाज के युवाओं को संगठन में एकजुट होकर बुराईयों से लडनें की जरूरत है हमने हमेशा आपके हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ते लड़ते हजारों कार्यकर्ताओं ने मुकदमे अपने उपर लिये पुलिस की लाठियां खाई आज जरूरत है हम सब एक होकर लडें कार्यकर्ता पदाधिकारियों में निर्मल सिंह, श्योपत भलुडि़या, जगदीश नायक, मिडिया प्रभारी लवप्रीत, ग्राम पंचायत थान्देवाला अध्यक्ष संदीप सिंह, सुखवीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि छिन्द्रपाल, अनमोल, भोला व अमन सहित महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
















































