सब्जी से भरी पिकअप पलटी ,राहगीरों ने लूटी सब्जियाँ

0
52
- Advertisement -

सब्जी से भरी पिकअप गाडी पलटी, कोई जन हानि नही,ढाणी पुरा
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रियाँबड़ी (नागौर)
रियाँबड़ी उपखंड क्षेत्र के थांवला के नजदीकी थांवला व ढाणीपुरा के बीच ढोडा बेरा संस्कार स्कूल के सामने आज अल सुबह अजमेर से डेगाना जा रही सब्जी से भरी एक पिकअप गाडी पलट गई, जिससे गाडी मे भरी विभिन्न प्रकार की सब्जियाँ सड़क किनारे बिखर गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाडी का संतुलन बिगड़ने से गाडी पलट गई। गाडी पलटने के साथ ही गाड़ी मे भरी सब्जियाँ सड़क पर बिखर गई। हालाँकि इस हादसे मे ना तो कोई जनहानी हुई और ना ही कोई गंभीर घायल हुआ। परन्तु इधर से गुजरने वाले राहगीरो व वाहन चालकों ने जमकर सब्जियाँ पॉलीथिन व कटे मे भरकर मौज उड़ाई।समय रहते दूसरी गाडी मंगवाकर सब्जियों क़ो भरवाया गया।क्रेन की सहायता से गाडी क़ो उठवाकर यातायात सुचारु किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here