महेश स्पोर्ट्स एकेडमी में चेयर रेस प्रतियोगिता सम्पन्न

0
56
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत शास्त्रीनगर माहेश्वरी सभा द्वारा प्रायोजित चेयर रेस प्रतियोगिता महेश स्पोटस एकेडमी मे आयोजित की गई। जिसमे 6 वर्ग मे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे करीब 100 प्रतिभागियो ने भाग लिया। मुख्य खेलकूद प्रभारी कैलाश अजमेरा व अर्चित मून्दड़ा ने बताया की 8 से 15 वर्ष मे बालक वर्ग प्रथम अरनव काबरा, बालिका वर्ग मे प्राची मंत्री, 16 से 30 वर्ष पुरूष व युवक मे वर्ग मे प्रथम तरूण दरगड़ तथा 16 से 30 वर्ष युवती व महिला मे वर्ग मयूरी तोषनीवाल, एवं 30 वर्ष से उपर पुरूष व महिला वर्ग मे राघव पटवारी व अरूणा चांडक विजेता रहे।

सह खेलकूद प्रभारी सीए अंकित लाखोटिया व चेयर रेस सह प्रभारी समर्थ अजमेरा ने बताया की सभी विजेता रहे प्रतिभागियो को सुनिल बियाणी, अनिल पोरवाल, ओम बियाणी, सुरेश पोरवाल, रामनिवास समदानी, दिनेश हेडा़, आदित्य मालीवाल, अरूण बियाणी द्वारा पुरस्कार वितरित किए गये। आयोजन को सफल बनाने मे प्रभारी श्यामसुन्दर चेचाणी व रौनक कोठारी सहित सह प्रभारी अनिल आगीवाल, राहुल पोरवाल, रौनक कास्ट, विजयलक्ष्मी समदानी, दीपिका पोरवाल, संदीप तोतला, आशीष काबरा का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here