श्री धरणीधर महायज्ञ (डोरा) की द्वितीय वर्षगाँठ मनाई

0
430
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र से सटे नगरफोर्ट मांडकला में अखिल नागरचाल धाकड़ महासभा के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान धरणीधर की पुनः मूर्ति स्थापना एवं मंदिर डोरे (महायज्ञ) की द्वितीय वर्षगाँठ के अवसर पर 21यज्ञ कुंडों धाकड़ समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित हनुमान प्रसाद गुरुजी व पंडित पवन जोशी के सानिध्य में आहुतियां दी। इससे पूर्व सुबह भगवान धरणीधर का पंच गव्यों से अभिषेक किया गया। दोपहर बाद सभा का आयोजन किया गया ,जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों एवं अतिथियों ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि धाकड़ समाज मेहनत कश जाति हैं तथा खेती के साथ शिक्षा ,व्यवसाय आदि क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बढ़ाती जा रही हैं। मेरा लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है और इस कार्य मे पीछे नहीं रहूंगा। जनता की समस्या को दूर करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य हैं।

इस अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमराज नागरचाल,नैनवा प्रधान पदम् धाकड़ ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में नैनवां पालिका अध्यक्ष सरिता नागर,108 गांव अध्यक्ष रमेशचंद्र नागर,छात्रावास समिति अध्यक्ष विशाल धाकड़, कर्मचारी परिषद अध्यक्ष परसीराम धाकड़,अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष महावीर पालीवाल, देवली देहात अध्यक्ष विनोद माहुर , आशाराम धाकड़, राधेश्याम धाकड़ पूर्व तहसीलदार सहित धाकड़ समाज के लोग मौजूद थे। इसके बाद प्रसादी आयोजन किया गया।
20 लाख की घोषणा -विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए विधायक कोष से 20 लाख घोषणा की।
चिल्ड्रन पार्क की घोषणा-कायर्क्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल ने भगवान धरणीधर मन्दिर में चिल्ड्रन पार्क निर्माण की घोषणा की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here