सैनी समाज ने भव्य जुलूस के साथ दिया गणेश जी को निमंत्रण

0
476
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां तहसील क्षेत्र के समस्त माली (सैनी )समाज के पंच पटेलों द्वारा बुधवार को सुबह 9 बजे बैंड बाजे के साथ आगामी 30 अप्रेल को आयोजित किए जाने वाले सामुहिक विवाह को लेकर भगवान गणेश जी को भव्य जुलूस निकालकर निमंत्रण दिया । सैनी समाज के महिला, पुरुष, व बच्चे भव्य जुलूस के रूप में भगवान गणेश जी महाराज को निमंत्रण देने के लिए माली समाज छात्रावास सवाई माधोपुर रोड से डीजे, झंडा के साथ रवाना हुए ।छात्रावास से झंडा लेकर गणेश जी महाराज के लिए सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप सैनी व उनके साथ समाज के पंच गण भी शामिल थे। जुलूस रवाना होकर कृषि मंडी के पास स्थित गणेश मंदिर पहुंचा जुलूस में बड़ी संख्या में महिला ,पुरुष नाचते गाते जयकारे लगाते हुए चल रहे थे ।

वहां पर सभी समाज के पंच पटेलों ने भगवान गणेश जी महाराज को विधि विधान से पंडित छीतर शास्त्री ने विधि विधान से पाठ पूजन कर गणेश जी महाराज को निमंत्रण दिया ।इससे पूर्व गणेश जी महाराज की प्रतिमा को सिर पर रखकर जुलूस के साथ व घोड़ी पर झंडा लेकर बैठने के लिए पंच पटेलों द्वारा माली समाज के संरक्षक बद्री लाल भारती पचाला ने सभी भामाशाहों की बोली लगाई जिसमें शंकर लाल सैनी पान वाले ने घोड़ी पर झंडा लेकर बैठने पर 1लाख 24 हजार में बोली छुड़ाई ।बाद में भगवान गणेश जी महाराज के मंदिर से वापस विशाल जुलूस रैली के रूप में रवाना होकर खतौली गेट, सिंह द्वारा , कटला बाजार, न्यू मार्केट सरदार सिंह सर्किल,बस स्टैंड होते हुए माली समाज की छात्रावास में पहुंचे जहां समाज के कई लोगों ने सम्बोधित किया।


समाज के पंचों द्वारा गणेश जी महाराज की स्थापना माली छात्रावास उनियारा में की गई।कार्यक्रम में उनियारा उपखंड के आसपास के कस्बे नाहरा,बनेठा, उनियारी, दोबाडिया, अलीगढ़, सोप , सुथडा, डाबला ,बालिथल, सोरजपुरा , नसिया,पलाई ,डिकोलिया ,चोरू, ककोड , हवाला, सहादत नगर , पचाला , मुबारक नगर , बामनिया आदि कई गांव कस्बे से कई समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here