लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
— हिंदू नववर्ष की भव्य शोभायात्रा 30 मार्च को
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर 2082) की भव्य शोभायात्रा के पोस्टर का महाशिवरात्रि को बड़ा मंदिर में विमोचन किया गया। पोस्टर क्यू विमोचन बड़ा मंदिर के महंत श्री श्री जुगलकिशोर शरणजी महाराज द्वारा किया गया। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति द्वारा आगामी 30 मार्च को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इससे पहले इस संबंध में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में तय किया गया कि हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में प्रत्येक घर पर भगवा ध्वज लहराया जायेगा। शोभायात्रा में शामिल झांकियां या अन्य प्रारूप सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाग से तैयार होकर मंदिर श्रीजानकी वल्लभजी से आशीर्वाद लेकर प्रारंभ की जाएगी। आगामी बैठक 3 मार्च को शाम 7:30 बजे बड़े मंदिर परिसर में रखी गई है।
इस दौरान बैठक में बाबूलाल जोगीदास, शैलेंद्र फ्लोड, गजानंद सोनी, भंवरलाल घोडेला, विशाल कुमावत, संजय शर्मा, मुकेश बिडसर, राजवीर यादव, राजेश रावत, सोहन कुमावत, रामनारायण अनावडिया, संजय बिडसर, विकास प्रजापत, विमल असावा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं पोस्टर विमोचन में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत, संजय वर्मा, कैलाशचंद व्यास,बनवारी प्रजापत, गजानंद सोनी, सुरेश पुनिया और विशाल धुंधारिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।














































