ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित बीकानेर महाशिवरात्रि उत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन

0
150
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। रेंज आईजी ओमप्रकाश जी ने बीकानेर मे ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि उत्सव 2025 के पोस्टर का विमोचन आज 20 फ़रवरी को किया। यह भव्य आयोजन पहली बार बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय में सीधा प्रसारण के रूप में होने जा रहा है, जो 26 फरवरी की संध्या 6:00 बजे से 27 फरवरी की प्रातः 6:00 बजे तक चलेगा। पुरी रात चलने वाले इस पावन अवसर पर ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरु जी मध्य रात्रि मे महामंत्र की दीक्षा देंगे। 26 फ़रवरी को होने वाले कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:भगवान शिव की विशेष आराधना भजन, ध्यान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ईशा होम स्कूल व ईशा संस्कृति के बच्चों द्वारा प्रस्तुति।इस आयोजन में भाग लेने के लिए निःशुल्क पंजीकरण अनिवार्य होगा। ईशा फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने बीकानेर वासियों से इस शुभ अवसर का लाभ उठाने और अनिवार्य रूप से निःशुल्क पंजीकरण कराने की अपील की है। पंजीकरण लिंक isha.co/MSR-Bikaner, वॉलंटियर से संपर्क करें 9560031866।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here