लोक टुडे न्यूज नेटवर्क ने 2 घंटे पहले ही किया था रेखा गुप्ता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का ऐलान
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
आखिरकार दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की मुख्यमंत्री होगी । भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनी है । उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटो से हराया । रेखा गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद रही और बीजेपी ने भी उनके नाम का समर्थन किया। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रेखा गुप्ता है । वर्तमान में रेखा गुप्ता को दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। आपको बता दें की रेखा गुप्ता छात्र राजनीति से ही सक्रिय रही है दो बार चुनाव हार चुकी है।
विधायक दल की बैठक में लगी रेखा गुप्ता के नाम को मुहर
विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया गया विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता की गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा फिर कम के नाम का ऐलान किया गया इससे पूर्व पार्टी ने हरी शंकर प्रसाद और ओमप्रकाश जाखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था । दोनों ने विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के सभी विधायकों से एक-एक करके राय जानी ।उसके बाद रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई। लेकिन रेखा गुप्ता के नाम की अधिकृत घोषणा से करीब 2 घंटे पहले ही लोक टुडे न्यूज नेटवर्क ने रेखा गुप्ता ही मुख्यमंत्री होगी यह खबर चला दी थी । हमारे सोर्सेस का कहना था कि रेखा गुप्ता की नाम पर संघ परिवार का वीटो था।
देश भर के वैश्य समाज को साधना
विश्व समाज देश पर में भाजपा का कर वोट बैंक माना जाता है मौजूदा समय में देश में कई प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं और मुख्यमंत्री भी है लेकिन किसी भी प्रदेश में वैसे समाज का कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं है ऐसे में वैश्य समाज का सवाल यह उठ रहा था कि वह सालों से भारतीय जनता पार्टी को फाइनेंशली तौर पर भी सच रहा है और वोट बैंक के तौर पर भी इस्तेमाल हो रहा है लेकिन जब देने का नंबर आया तो उन्हें कुछ नहीं मिला दूसरी वजह यह भी है कि अरविंद केजरीवाल भी अग्रवाल ही है ऐसे में भाजपा को यह कहने का अवसर मिलेगा की दिल्ली वालों ने कोई गलती नहीं की है एक अग्रवाल गया तो दूसरा अग्रवाल कम बना दिया गया।
देशभर की महिलाओं को साधना
मुख्यमंत्री बनने से देश भर की महिला मतदाताओं में भी यह संदेश जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को भी बराबरी का हक दिया है वह केवल बातें ही नहीं कर रही है बल्कि एक प्रदेश का मुख्यमंत्री भी महिला को बना रखा है दिल्ली में भी भाजपा ने 48 सिम जीती है कल 45 पॉइंट 56% वोट मिला है बड़ा कारण महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है।
गुरुवार को दिल्ली में होगा शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर कल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह का जिस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नोएडा सहित पार्टी के समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे । इसके साथ ही अधिकांश भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश सदस्य मौजूद रहेंगे। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद नहीं रह सकेंगे क्योंकि कल उत्तर प्रदेश का बजट आना है ,ऐसे में सदन नहीं छोड़ सकते,।इसी तरह से दो-तीन प्रदेशों के मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया है कि वह कल नहीं आ सकते हैं।










































