तारबंदी में करंट से बालक की मौत का मामला गर्माया

0
291
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चाकसू । कोटखावदा थाना क्षेत्र के बाढ़ मुरलीपुरा गांव में बुधवार शाम खेत की तारबंदी में करंट की चपेट में आने से बालक की मौत का मामला गर्मा गया है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने चाकसू मोर्चेरी थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही चाकसू थानाधिकारी मनोहर लाल, कोटखावदा तहसील के अधिकारी, कोटखावदा थानाधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस व जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझाइश की। समझाइश पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया लेकिन पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को बाढ़ मुरलीपुरा गांव में खेत में लगी तारबंदी में करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। आज बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण पुलिस थाने के बाहर एकत्रित हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर जाम हटाने की बात कही, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़ गए। काफी देर बाद समझाइश पर ग्रामीणों ने जाम खोला लेकिन पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खेत मालिक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, पीड़ित परिवार को मुआवजा और मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है और पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से समझाइश की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here