एसडीएम ने डॉक्टर से किया अभद्र व्यवहार, विरोध में पेन डाउन हड़ताल पर उतरे डॉक्टर

0
267
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क-

पूनम विशाल की रिपोर्ट

लक्ष्मणगढ़ सीकर। बाड़मेर के सेवड़ा एसडीएम के खिलाफ लक्ष्मणगढ जिला चिकित्सालय के चिकित्सको ने मोर्चा खोलते हुए आज दो घंटे का पेन डाउन कर कार्य बहिष्कार किया। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के बैनर तले चिकित्सकों ने सेवड़ा एसडीएम के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए डाक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दिनांक 01 फरवरी को बाड़मेर जिले में सेड़वा उपखंड अधिकारी द्वारा ओपीडी की भीड़ में अपना चिकित्सीय दायित्व निर्वहन कर पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे चिकित्सक डॉ रामस्वरूप को धमकाया एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया तथा लगभग 250 मरीजो के इलाज में बाधा ही उत्पन्न नहीं की अपितु कर्तव्य निभाने वाले चिकित्सक डॉ रामस्वरूप को पुलिस से पकड़वाने की धमकी भी दी , जिससे समस्त चिकित्सक समुदाय आहत एवं आक्रोशित हैं जिसको लेकर जिला चिकित्सालय लक्ष्मणगढ़ के समस्त सेवारत चिकित्सक पेन डाउन कर कार्य बहिष्कार किया है। यदि उक्त अधिकारी के विरुद्ध कोई कठोर कार्यवाही अमल में नहीं लायी जाती हैं तो आगामी दिनों में सेवारत चिकित्सक कठोर निर्णय ले सकते हैं जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी प्रशासन की रहेगी ।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here