5 जेसीबी की मदद से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

0
258
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सोनियाणा गांव के बिलानाम व चारागाह जमीन पर प्रशासन का चला पिला पंजा 5 जेसीबी की मदद से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

राजसमन्द (गौतमशर्मा)। जिले के कुंवारीया तहसील क्षेत्र के मादड़ी पंचायत के सोनियाणा गांव के बाहर गांव के लोगों ने बिलानाम व चारागाह जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर रखा था जिसकी लंबे समय से शिकायत चल रही थी बुधवार को जिलाकलेक्टर बालमुकुन्द असावा के निर्देशन पर कुंवारिया तहसीलदार सीताराम वीरवाल की मोजुदगी में भारी पुलिस जाप्ते के साथ 5जेसीबियो कि मदद से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार सीताराम विरवाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत को लेकर बुधवार को पांच जेसीबियो की मदद से 80बीघा बिलानाम व करीब200बीघा चारागाह से अतिक्रमण हटाया बताया कि ग्रमीणो ने शंभूपुरा स्कूल के 10बीघा मेसे से 4बीघा जमीन में कटीली झाड़ियां व पत्थरो की दीवार बनाकर कर अतिक्रमण कर रखा था।

वही हॉस्पिटल के डेढ़ बीघा जमीन कालीमंगरी के पास बिलानाम व केसरपुरा में चारागाह जमीन पर लोगो ने अपनी दबंगई के चलते पत्थरो की दीवार बना दी कई जगह पत्थरो के ढेर लगा दिए ऐसे में प्रशासन का पीला पंजा चला और अतिक्रमण हटाया गया जैसे ही प्रशाशन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू हुई कि ग्रामीण प्रशासन से अपना कब्जा नही हटाने की गुहार लगाता रहा लेकिन प्रशाशन ने किसी की एक नही सुनी और बारी बारी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई समाचार भेजे जाने तक अतिक्रमण की कार्रवाई जारी रही इस दौरान गिरदावर कमलेश खटीक, हरलाल पूर्बिया मोहनलाल तेली, पटवारी अंशुमान सिंह चारण, सहित कांकरोली थाने का 50पुलिस व 10महिला कांस्टेबल सहित भारी जाप्ता तैनात रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here