सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालू का लेबर रूम हुआ राष्ट्रीय स्तर पर “लक्ष्य” प्रमाणित मिलेंगे 3 साल तक प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए इंसेंटिव

0
192
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालू के लेबर रूम को राष्ट्रीय स्तर के गुणवत्ता कार्यक्रम में “लक्ष्य” प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। इसके लिए संस्थान को इंसेंटिव के तौर पर 3 वर्ष तक प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए की दर से इंसेंटिव प्राप्त होगा जिसका उपयोग अस्पताल के उन्नयन में किया जा सकेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने इस उपलब्धि के लिए ब्लॉक सीएमओ लूणकरणसर डॉ विभय तंवर, बीपीओ फारूक कोहरी, संस्थान प्रभारी डॉ ललिता लेघा, जिला गुणवत्ता प्रबंधक सुनील सेन तथा जिला गुणवत्ता प्रकोष्ठ को बधाई प्रेषित की है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य प्रमाणन से क्षेत्र वासियों को विश्व स्तरीय प्रसव सेवाएं उपलब्ध होगी। सुनील सेन ने जानकारी दी कि इससे पूर्व राजकीय एसडीएम जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरासर तथा देशनोक के लेबर रूम लक्ष्य प्रमाणित हो चुके हैं। उन्होंने प्रमाणन में सहयोग के लिए जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता, डॉ मुकेश जनागल तथा डीपीओ सुशील कुमार का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Previous articleमाणक अलंकरण समारोह
Next articleशिक्षा का स्तर परखा
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here