पीएम श्री विद्यालय में 130 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

0
214
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां। (नागौर) समीपवर्ती ग्राम कँवरियाट के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशो एवं रियाँ बड़ी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.चेना राम चौधरी के आदेशनुसार पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कँवरियाट में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर चिकित्सकों टीम का राजस्थानी परंपरा अनुसार माला साफा पहनकर स्वागत किया।शिविर में चिकित्सा टीम ने बच्चो का स्वास्थ्य परिक्षण डॉ.मालविका चौधरी,डॉ.कृष्णा टोलिया,डॉ हनुमान राम डूकिया द्वारा किया गया।130 बच्चो के स्वास्थ्य जाँच मेंऊंचाई,वजन,हिमोग्लोबिन,आँखों की जाँच तथा अन्य स्वास्थ्य जाँच की गई।इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत में पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी मंगलाराम कमेडिया ने सभी बच्चो को शारीरिक स्वव्च्चता एव स्वास्थ्य के बारे जागरूक रहने के बारे में जानकारी दी।इस दौरान प्रधानाचार्य मोहनराम ने कहा कि विद्यालय में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए विद्यार्थी नित-प्रति स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते है।इस दौरान महेन्द्र कुमार ने पीएमश्री हेल्थ कैम्प के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वस्थ शैक्षिक एवं शैक्षणिक वातावरण तैयार कर विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत करना है। स्वास्थ्य परीक्षण में पुरा राम ने बताया कि खेल के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखा जाये।इस दौरान ए एन एम् आशा चौहान,सुनिता,सीएचओ रूपाराम,अध्यापक सहीराम ठोलिया,गजेन्द्र शर्मा,जितेन्द्र कुमार,प्रकाश चंद,जगदीश राम,निर्मला,सुमन खंदोलिया,सुनिता लटियाल,बिंदु चौधरी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here