गृह राज्य मंत्री ने नगर में श्री देवनारायण भगवान के मंदिर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया

0
243
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डीग। गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म ने मंगलवार को डीग जिले के उपखंड नगर स्थित श्री देवनारायण भगवान के मंदिर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 9.99 लाख रुपए से स्थापित 200 एमएम व्यास फ्री फेस नलकूप का निर्माण गांव जटेरी, स्थान जटेरी धाम मंदिर में प्रांगण में स्थापित निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 9.99 लाख रुपए से स्थापित 200 एमएम व्यास फ्री फेस नलकूप का निर्माण देवनारायण मंदिर के पास किए गए निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। वहीं देवनारायण भगवान नमः देवनारायण भगवान मंदिर, भरतपुर-अलवर बॉर्डर के प्रांगण में सीसी रोड का लोकार्पण  बेढ़म के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ।

गृह राज्य मंत्री आज डीग जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। वे आज मंगलवार को जयपुर से प्रातः 7 बजे रवाना होकर 10:00 बजे अलवर-भरतपुर बॉर्डर पर स्थित श्री देवनारायण मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने नवीन नवीन डीप बोर एवं नवनिर्मित सी.सी. रोड का उद्घाटन किया। गृह राज्य मंत्री ने 11:30 बजे श्री देवनारायण मंदिर से रवाना होकर 12:00 बजे दौराला, नगर में पहुंचकर विकास कार्यों का अवलोकन कर सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने श्री श्याम बाबा के मंदिर पर आयोजित संस्कृत कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में वे नगर सहित डीग जिले के विकास कार्यों को पूर्ण कराने के लिए वचनबद्ध है। बजट घोषणा 2025 और लंबित विकास कार्यों की मॉनिटरिंग निरंतर चल रही है। अधिकारी नगर में चल रहे सभी विकास कार्यों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराए। उन्होंने विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने व आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता से कार्य करने को कहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here