विश्व में भारत को मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री मोदी का दुपट्टा ही नहीं, उनको ह्दय में स्थान देते है देशवासी
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं के हौंसले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डोटासरा हताशा और निराशा में बयान दे रहे है। जिस तरह से हरियाणा में उन्होंने बोला था कि कांग्रेस सरकार बना रही है, लेकिन कांग्रेस हरियाणा में हार गई। इसके बाद उन्होंने बोला कि महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार बना रही है, वहां भी कांग्रेस हार गई और भाजपा की सरकार बन गई। उसी तरह अब दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी भाजपा सरकार बना रही है। ऐसे में डोटासरा को लग रहा है कि भाजपा 2028 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि डोटासरा भाजपा को घेरने के लिए बयानबाजी कर रहे है, लेकिन उनके बयान में उनकी हताशा झलक रही है। कांग्रेस के धरने प्रदर्शन में चंद नेताओं को छोड़ दे तो जनता का समर्थन तो प्राप्त ही नहीं है। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली से प्रभावित है और जनता को यह विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में राजस्थान आगे बढ़ रहा है तथा 2028 के चुनावों में भाजपा की ही सरकार आएगी।















































