लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। शहर सहित समूचे उपखंड क्षेत्र में रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों ,सरकारी कार्यालयों, राजनैतिक पार्टियों के कार्यालयों, तथा विभिन्न प्राप्त की संस्थाओं के कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया ।उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह शहर के राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया ।जहां उपखंड अधिकारी ने सुबह साढ़े 9 बजे ध्वजारोहण किया ।पुलिस गारद ने सलामी दी ,सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने मार्च पास्ट कर सामुहिक व्यायाम प्रदर्शन किया एवं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों तथा विभिन्न परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया ।इधर गणतंत्र दिवस के अवसर पर कस्बे के गढ़ रोड़ स्थित श्री चारभुजा नाथ जी को भारत के तिरंगे वाली पोशाक धारण करवाई गई।














































