WE Are Foundation के द्वारा मुक्ता प्रसाद ऑफिस ब्रांच पर मनाया गया 76 वाँ गणतंत्र दिवस

0
86
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। We Are Foundation के फाउंडर डायरेक्टर चेयरमैन अर्चना सक्सेना निर्देशानुसार व जॉइंट सेक्रेटरी अंजू भाटी के नेतृत्व में 76वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुक्ता प्रसाद ऑफिस ब्रांच जो महिलाएं सेंटर पर प्रशिक्षण चल रहा है उन महिलाओं के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया l फाउंडर अर्चना सक्सेना ने कहा कि हम संकल्प लें कि हम देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे। देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे। अपने साथ दूसरे के अधिकारों का भी ध्यान रखेंगे। अंजू भाटी ने कहा कि जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन होता हैl इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, जिस से देश एक सशक्त लोक तंत्र बना सचिव सुनील जी भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का गौरवशाली पर्व है, जो हर भारतवासी को देशभक्ति, एकता और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश देता है इस पर्व को हर देश की नागरिक को बहुत ही धूमधाम से बनाना चाहिए सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत भी गाए और सभी बच्चों को गिफ्ट वितरित किए गए।इस अवसर पर अर्चना सक्सेना, सुनील भाटी ,गीता रामचंदानी,अंजू भाटी, अमित मित्तल खुशी स्वामी चित्रा स्वामी, मोनिका,पूनम नरूका, दिव्या वर्मा, उषा देवी, तबस्सुम आदि उपस्थित रहे l

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here