मां योजना के सफल संचालन पर मिला पारितोषिक

0
172
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।(आर एन सांवरिया) राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जिसके तहत राज्य सरकार ने महिला शक्ति को एक संबल प्रदान किया था,उसके सफल संचालन के लिए जेके लोन अस्पताल के सर्जिकल यूनिट 2 की नर्सिंग वार्ड प्रभारी नीलम नावरिया के कार्य उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करते हुए 76वे गणतंत्र दिवस पर जेके लोन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कैलाश मीणा ने कार्य दक्षता प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जेके लोन अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं हर वर्ष की भांति सर्जिकल यूनिट 2 वार्ड में वार्ड नर्सिंग प्रभारी नीलम नावरिया के नेतृत्व में वार्ड स्टाफ ने वार्ड में भर्ती गंभीर बीमार बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ गणतंत दिवस मनाया और दुखी परिवारों के चेहरे पर राष्ट्रीय पर्व पर मुस्कान लाने का कार्य किया जिसका जेके लोन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कैलाश मीणा सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने प्रशंसा करते हुए इस नेक कार्य की सराहना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here