भाजपा ने हर्षोल्लास से मनाया 76वा गणतंत्र दिवस

0
125
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गणतंत्र दिवस संवैधानिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है – मेवाड़ा

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने झंडारोहण किया। समारोह में जिला प्रमुख बरजी देवी भील, विधायक उदयलाल भडाना का सान्निध्य रहा।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस भारत के संवैधानिक मूल्यों के प्रति आस्था, सामाजिक समानता के प्रति दृढ़ता और लोकतंत्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करते हुए देश की एकता और अखण्‍डता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्‍प लेने का आह्वान किया, साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों और मजबूत गणतंत्र की नींव रखने वाले संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। समारोह का संचालन राजेश सेन ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज, रूपलाल जाट, जिला महामंत्री राजकुमार आंचलिया, भगवती प्रसाद जोशी, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल आचार्य, प्रहलाद त्रिपाठी, मंजू चेचाणी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, गोपाल तेली, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, महावीर समदानी, मनोज बुलानी, अजय नौलखा, पूरण डीडवानिया, महेंद्र मीणा, अशोक तलाइच, मनीष पालीवाल, अनिल सिंह जादौन, नागेन्द्र सिंह, सज्जन सुथार, रितुशेखर शर्मा, दलीचंद गाडरी, आकाश मालावत, मीनाक्षी नाथ, केसर सिंह चौधरी, मुकेश चेचाणी, सी पी सोनी, गौतम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here