भाजपा 25 को मनाएगी संविधान गौरव दिवस, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत आएंगे

0
185
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा । भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा आगामी 25 जनवरी को संविधान गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय  पर दोपहर 1 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा की अध्यक्षता में किया जाएगा।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के सम्मान के लिए कार्य किये। संविधान निर्माता बाबा साहब का संविधान निर्माण में योगदान और किस प्रकार कांग्रेस के द्वारा बाबा साहब का जगह-जगह अपमान किया गया, इन विषयों को आमजन के बीच लाने के लिए भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संविधान गौरव अभियान के जिला संयोजक अविनाश जीनगर ने कार्यक्रम की रूपरेखा सभी के समक्ष रखी।

बैठक में जिला महामंत्री भगवती प्रसाद जोशी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी, छैलबिहारी जोशी, मंजू चेचाणी, बाबूलाल आचार्य, जिला मंत्री गोपाल तेली, सुरेंद्र सिंह मोटरास, अमित सारस्वत, जिलाध्यक्ष प्रवास प्रमुख मनोज बुलानी, सोशल मीडिया जिला संयोजक अजीत केसावत, जिला आईटी संयोजक अजय नौलखा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डीडवानिया, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक पाराशर, मुकेश चेचाणी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here