राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (परवाह) के तहत आदर्श कला जत्था ने यातायात नियमो को लेकर लसाडिया बस स्टैंड पर आमजन को किया जागरूक

0
204
- Advertisement -

लोकटूडे न्यूज नेटवर्क 

सलूंबर, सेमारी (बीएल जोशी)। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा आदर्श शिक्षा समिति सलूम्बर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (परवाह) के तहत आदर्श शिक्षा समिति सलुम्बर के कला जत्था द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के पालन को लेकर जनसमुदाय को जागरूक किया। इस अवसर पर आदर्श शिक्षा समिति के कलाकार पदमदास ने बताया कि जिला यातायात एवं सड़क सुरक्षा विभाग के सहयोग से जिले के विभिन्न स्थानों पर आदर्श शिक्षा समिति के कला जत्था टीम द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कला जत्था टीम द्वारा विभिन्न संगीत की धुन एवं बोल के माध्यम से जनमानस का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया। हमारे साथियों द्वारा आमजन को गीतों के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के संदेश दिए जाने के साथ सड़क सुरक्षा नियमों की पालना के लिए कलाकारों द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (परवाह) की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर यातायात एवं जिला परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here