रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा में कृभको द्वारा फसल संगोष्ठी का किया सफल आयोजन

0
100
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अलवर, रामगढ़। (राधेश्याम गेरा) कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र नौगावां पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और उर्वरक प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि रणजीत सिंह राठौड़, मुख्य राज्य प्रबंधक, कृभको, जयपुर ने संतुलित उर्वरक प्रयोग के महत्व पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने किसानों को संतुलित खेती की उपयोगिता और उर्वरकों के सही तरीके से प्रयोग की जानकारी प्रदान की।
डॉ. मुकेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, कृभको ने कृभको के विभिन्न उत्पादों के उपयोग और उनके लाभ के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, संदीप बालियान, सेल्स अधिकारी, आईपीएल, अलवर ने मृदा परीक्षण की आवश्यकता और उसके लाभकारी परिणामों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान एक विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की।


इस अवसर पर कृषि महा विद्यालय नौगांवा की अधिष्ठाता डॉ. सुमन खंडेलवाल, क्षेत्रीय अनुसंधान अधिकारी डॉ.गोपाल लाल चौधरी,और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
डॉ. गोपाल लाल चौधरी ने जलवायु परिवर्तन से कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों और उससे निपटने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को भविष्य में जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने की। उन्होंने सभी अतिथियों और किसानों का धन्यवाद करते हुए उन्हें उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस संगोष्ठी में डॉ. हसनराम माली, डॉ. पूनम, और पुष्कर देव भी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में 120 से अधिक किसानों ने उपस्थिति दर्ज करा कार्यक्रम का लाभ उठाया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here