लोसल सीकर से ओमप्रकाश सैनी की रिपोर्ट लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मुख्यमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकालकर मुख्य बस स्टैंड पर किया दहन
लोसल (सीकर) राज्य सरकार द्वारा सीकर संभाग सहित नवसृजित नीमकाथाना जिले को निरस्त करने के मामले को लेकर संभाग बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार को लोसल कस्बे के बाजार बंद रहे। इस दौरान संघर्ष समिति के लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पुतले की कस्बे के प्रमुख मार्गो से शव यात्रा निकालकर मुख्य बस स्टैंड पर पुतले का दहन किया।
मौजूद लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक संभाग व जिला बहाल नहीं किए जाते तब तक सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे और आंदोलन भी किया जाएगा। भाजपा सरकार ने बदले की भावना से सीकर को संभाग व नीमकाथाना को जिले की केटेगरी से बाहर करने का काम किया है। सरकार के फैसले को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। इस मौके पर मखपा नेता कामरेड भागीरथ नेतड़, कांग्रेस नेता इस्माइल नागौरी,मोहन बाजिया, रामदेव सिंह लेघा, मानाराम भामू,नेमीचंद सैनी खानड़ी,रामेश्वर बाजिया,सांवरमल मांडीवाल,उदाराम थोरी,मोहन राम भामू,गोरीशंकर शर्मा,तोफिख ख़ान, भगवाना राम बिजारणियां, राजेन्द्र रणवां, गोरधन जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।









































