जयपुर ! शनिवार को कलेक्ट्रेट सर्किल, बनीपार्क पर विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनाधिकार समिति, जयपुर के बैनर तले कांग्रेस के द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एवं अनुसूचित जाति जनजाति समाज पर किए गए अपमान एवं अत्याचार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन* किया गया।
समिति के सह संयोजक राकेश बिदावत ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का सदैव अपमान व अत्याचार किया है एवं SC की कुछ जातियों पर आज भी क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू है।
समिति के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट रामधन टिटानिया ने कहा कि स्वतंत्र भारत की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया एवं 1952,1954 में बाबा साहेब को चुनाव हराकर तुष्टिकरण का काम किया था जो कि बाबा साहब का हर मोड़ पर अपमान करने का प्रयत्न किया है।
वाल्मीकि समाज के ओमप्रकाश जेदिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा एससी /एसटी समाज के साथ छलावा किया है।
जुगराज बावरी ने कहा कि कांग्रेस ने एससी एसटी समाज को गुमराह कर ठगने का प्रयास किया है।
इस अवसर पर मन्नानाथ कालबेलिया, राजेश वाल्मीकि, रामकिशन धानका, विक्रम नाथ अशोक नाथ, लक्ष्मण नाथ बाबूलाल बावरी,जगदीश नाथ भंवरलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।


















































