लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में होंगे रन फॉर विकसित राजस्थान, रोजगार उत्सव, युवा सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रम
अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी के साथ सफल आयोजन को लेकर दिए निर्देश
भीलवाड़ा, (विनोद सेन) जिला कलक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 से 15 दिसंबर तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी और निर्देश दिये कि कार्यक्रमों में सभी विभाग अपनी सक्रिय भागीदारी निभाये। सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर तैयारी करें और विभागीय गतिविधियों को बेहतरीन ढंग से संपादित किया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर रन फॉर विकसित राजस्थान के अंतर्गत मैराथन आयोजित की जाएंगी। इसी दिन रोजगार उत्सव व युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे तथा पंच गौरव कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। साथ ही जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा तथा जिला विकास पुस्तिका व सुजस के विशेषांक का विमोचन होगा।
13 दिसंबर को किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की द्वितीय किश्त हस्तांतरण, फार्म पाउंड, कुसुम बी, फव्वारा संयंत्रों की स्थापना एवं अन्य योजनाओं का अनुदान कार्यक्रम प्रस्तावित है तथा 14 दिसंबर को अंत्योदय सेवा शिविर व महिला सम्मेलन होगा, जिसमें लखपति दीदी सम्मान, राज सखी पोर्टल का शुभारंभ, दिव्यांग स्कूटी वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं। साथ ही 15 दिसंबर को राज्य स्तर से विभिन्न शिलान्यास, लोकार्पण एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा।



















































