पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया सुपुर्द
गंगापुर सिटी (बनी सिंह मीना) जयपुर हाईवे पर बुधवार सुबह बाइक आगे चल रहे ट्रॉली में जा घुसी, जिसके कारण बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को गंगापुर सिटी गवर्नमेंट हॉस्पिटल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार बाढ़ गहनौली निवासी 22 वर्षीय मोनू वैष्णव पुत्र पुरुषोत्तम और 20 वर्षीय मनमोहन वैष्णव पुत्र मुरारी लाल दोनों बाइक से गंगापुर सिटी पानी की मोटर का सामान लेने के लिए आ रहे थे। इस दौरान गंगापुर सिटी जयपुर रोड पर बाढ़ कला गांव के पास सुबह करीब 9:30 बजे बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्राली से जा टकराई जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही दोनों के मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गए।दुर्घटना के दौरान काफी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी वाहन चालक भी मौके पर जमा हो गए। इस पर लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों गंभीर घायलों को गवर्नमेंट हॉस्पिटल गंगापुर सिटी लेकर आई जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना का पता चलने पर सदर थाना पुलिस गवर्नमेंट अस्पताल पहुंची। सदर थाने के एएसआई दाताराम ने बताया कि घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी गई और परिजनों के आने के बाद दोनों का पोस्टमार्टम करा कर सब परिजनों के सपोर्ट कर दिया गया।












































